HomeBreaking NewsBreaking : शराब के नशे में खाने के दौरान हुई बहस, बड़े...

Breaking : शराब के नशे में खाने के दौरान हुई बहस, बड़े भाई को घोंप दिया चाकू, मौत

सीएनई रिपोर्टर, ​ऋषिकेश

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश में मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने अपने भाई की छाती पर चाकू से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात चंद्रेश्वर नगर में हुई है। पुलिस के अनुसार मोहल्ले के शिवा 58 वर्ष के साथ उसका रिश्ते का भाई छोटू रहा करता था। गत रात्रि उन्होंने साथ बैठकर शराब पी, फिर भोजन करते वक्त उन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और छोटू ने शिवा की छाती पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उसे गम्भीर हालत में निकटवर्ती सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गम्भीर पाते हुए डॉक्टरों ने एम्स के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रभारी कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। यह लोग एक किराये के आवास पर रहते थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी उनके साथ उससे भी पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि हत्यारोपी व मृतक दोनों मेहनत—मजदूरी करके अपनी आजीविका का निर्वहन किया करते थे। दोनों भाई काफी समय से साथ रह रहे थे, उनकी पूर्व से कोई दुश्मनी की बात अब तक सामने नहीं आयी है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments