HomeUttarakhandAlmoraडा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए महान कार्य

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए महान कार्य

✍️ अल्मोड़ा व बागेश्वर में जन्मदिन पर याद किए गए मुखर्जी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 123वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। उनके जीवन व देश के लिए किए गए कार्यों का याद किया।

अल्मोड़ा: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 123वां जन्मदिवस यहां भाजपा के पातालदेवी स्थित कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया और पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में एक गोष्ठी हुई। गोष्ठी में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक शिक्षाविद्, चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने देश के लिए बहुत बड़े स्तर पर काम करते हुए विरोधियों से अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इनके अलावा कई लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया। इस मौके पर भाजपा के पातालदेवी कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और इन पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री महेश बिष्ट, संजय डालाकोटी, आईटी सेल के गोविंद मटेला, जिला मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट, पूर्व सभासद सौरभ वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, भगवान सिंह रावल, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा, मोहित बिष्ट, रवि कुमार आदि कई कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

बागेश्वर: भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया गया। उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने श्यामा प्रसाद के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस भारत का सपना देखा था आज प्रधानमंत्री मोदी उसे साकार कर रहे हैं। गरीबों की सहायता करके ही श्यामा प्रसाद के जन्मदिन को सार्थक किया जा सकता है। इसलिए सबको जमीन से जुड़कर सरकार का सहयोग करना होगा। गांव के अंतिम छोर में बसे व्यक्ति का विकास करना उनकी प्राथमिकता में है। कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण अभियान भी चलाया। इस दौरान सुरेश खेतवाल, संजय परिहार, रवि करायत, प्रकाश साह, दयाल कांडपाल, संजय नेगी, दीपक रौतेला, रमेश तिवारी, आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments