HomeBreaking Newsनई दिल्ली : डॉ. बलदेव बत्रा को समाज सेवा पर मिला मुख्यमंत्री...

नई दिल्ली : डॉ. बलदेव बत्रा को समाज सेवा पर मिला मुख्यमंत्री सम्मान

ADVERTISEMENTS

✒️ दिल्ली के नांगल राय निवासी हैं बलदेव

नई दिल्ली/उत्तराखंड। नई दिल्ली के नांगल राय के रहने वाले डॉ. बलदेव बत्रा ने अपने घर व प्रदेश का नाम रोशन किया है। चीफ प्रिंसिपल कंसलटेंट, सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर डॉ. बलदेव को चारधाम यात्रा में अत्यंत मुश्किल मेडिकल सेवा हेतु मुख्यमंत्री सम्मान से नवाज़ा गया है।

डॉ. बत्रा ने अपने पराक्रम के बल पर अपने ज़िले का भी नाम रोशन किया। उन्होंने केदारनाथ, तुंगनाथ में वर्ष 2022 में हाई एल्टीट्यूड स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं। चार धाम यात्रा के दौरान डॉ. बलदेव बत्रा ने सराहनीय कार्य किए हैं। सिक्स सिग्मा टीम में रहकर 50,000 से भी अधिक यात्रियों को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में परिस्थिति अनुकूल न होने पर भी टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया, जो बधाई के पात्र हैं। इनकी अति उत्तम सेवाओं व सहयोग के कारण, वर्ष 2022 की यात्रा ऐतिहासिक रही है। जिसमें रिकॉर्ड यात्रियों ने बाबा केदारनाथ व श्री बद्रीनाथ के दर्शन किए।

डॉ. बत्रा ने कहा की आगामी चारधाम यात्रा के दौरान मेडिकल सेवा में अपना सहयोग देते रहेंगे। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. बलदेव बत्रा राष्‍ट्रीय गर्व की भावना के साथ, बर्फ से ढके पहाड़ो में देशवासियों की उच्चतम चिकित्सा सेवा कर रहे हैं।

किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments