HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : दर्जनों महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, नगर अध्यक्ष...

Almora News : दर्जनों महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, नगर अध्यक्ष गीता मेहरा का नेतृत्व, पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने किया स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

नगर कांंग्रेस कमेटी की नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ढूंगाधारा की बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन किया गया। बैठक में महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिनका पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कांंग्रेस परिवार में स्वागत किया। बैठक में कांंग्रेसजनों ने कांंग्रेस संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर जनता लगातार कांंग्रेस से जुड़ रही है। नगर अध्यक्ष गीता मेहरा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई तथा बेरोजगारी अपने चरम पर है। लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतें, गैस सिलेण्डर की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों, दालों, खाद्यान्न के आसमान छूते भावों ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। मध्यमवर्गीय एवं निम्न वर्ग की आर्थिक स्थिति दयनीय होते जा रही है। 2017 के बाद से पूरे प्रदेश का विकास ठप्प पड़ा है। कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार मात्र विज्ञापनों और समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी पीठ थपथपाने में मस्त है और जनता त्राहि त्राहि कर रही है। बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, भैरव दत्त पाण्डे, जेएस तिलारा, नमन तिवारी, मोहम्मद नयास, देवकीनंदन जोशी, प्रयागदत्त जोशी, किशन चन्द्र पाण्डेय, उमेश चन्द्र भट्ट, मनीष कुमार आर्या आदि उपस्थित रहे। कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गीता पान्डेय, हेमा जोशी, गंगा देवी, भगवती देवी, गीता डालाकोटी, लीला शर्मा, राधा राणा, हंसी देवी, प्रीति देवी, अन्जू पान्डेय, तारा जोशी, जानकी कुटौला, पदमा देवी, इन्दु डसीला, हेमा जोशी, राधा राजपूत, भगवती तिवारी, नीमा जोशी, मीना भण्डारी, पुष्पा देवी, गंगा देवी, हेमा पान्डेय, दीपा भण्डारी, कमला जोशी, शारदा देवी, नन्दी, मुन्नी पान्डेय, माया बिष्ट, दीपा भण्डारी, सोनिया कर्नाटक, भगवती बिष्ट, गुंजन सिंह, सरस्वती भण्डारी, खुशबू भण्डारी, रेखा मेहता आदि शामिल रही।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments