दहेज लोभी ससुर ने तमंचे की नोंक पर किया दुष्कर्म, महिला का आरोप, मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर यहां एक महिला ने अपने ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और तमंचा दिखा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता…

rape victim

सीएनई रिपोर्टर

यहां एक महिला ने अपने ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और तमंचा दिखा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र का है।

दरअसल, महिला ने कलियर थाने में एक तहरीर दी है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी शादी गत वर्ष कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में धूमधाम से हुई थी। उसके परिजनों ने शादी में जमकर खर्चा किया। वैवाहिक कार्यक्रम में लगभग 35 लाख रुपये का खर्चा आया था। इसमें दहेज में दी गई एक बोलेरो कार भी शामिल है। महिला का कहना है कि इतना सब किए जाने के बावूद उसके ससुर उसे 05 लाख रूपया नगद दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। जब वह यह रूपया नहीं दे पाई तो उसके ससुर व पति ने उसे घर से निकाल दिया।

महिला ने तहरीर में कहा है कि गत 3 जून, 2022 को वह दोबारा अपने पति के घर आ गई। इस बीच रात के समय जब वह घर पर अकेली थी तो उसका ससुर उसके कमरे में घुस आया और उसने एक तमंचा निकाल उसे धमकाया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि उसके ससुर ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने इस बात का किसी से जिक्र किया तो वह उसे जान से मार देगा। इधर पुलिस ने तहरीर में लगाए गए आरोपों को आधार बनाते हुए महिला के ससुर के खिलाफ दुष्कर्म व दहेज अधिनियम सहित तमाम अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिरान कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी के अनुसार जांच जारी है और जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *