HomeCrimeनथुवाखान, मौना और सुयालबाड़ी में नही खोलें शराब की दुकान, पूर्व जिपं...

नथुवाखान, मौना और सुयालबाड़ी में नही खोलें शराब की दुकान, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सुयालबाड़ी/नैनीताल। पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत नैनीताल पुष्कर नयाल ने जिलाधिकारी नैनीताल को दिए ज्ञापन में मौजूदा हालातों को देखते हुए नथुवाखान, मौना और सुयालबाड़ी में शराब की दुकानें नही खोले जाने हेतु निवेदन किया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जहां आज पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, वहीं आम जनता के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। लंबे लॉकडाउन के चलते सभी की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने आबकारी विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान विकासखंड रामगढ़ में शराब तस्करों द्वारा खुलेआम शराब बेचती गई थी। बार—बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से करने के बावजूद कोई कार्रवाई नही की गई। इस विकासखंड में शराब की चार दुकाने मौजूद हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि जन हित को ध्यान में रखते हुए नथुवाखान, मौना और सुयालबाड़ी में शराब की दुकानें नही खोली जायें। यदि ऐसा हुआ तो क्षेत्र को पुन: अराजकता का माहौल झेलना पड़ेगा। ज्ञापन की प्रतिलितपि उपजिलाधिकारी कोशयाकुटौली को भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments