HomeUttarakhandAlmoraबोले स. श्रमायुक्त अल्मोड़ा ''भूख और बदइंतजामी के वायरस से किसी को...

बोले स. श्रमायुक्त अल्मोड़ा ”भूख और बदइंतजामी के वायरस से किसी को मरने न देंगे, कोरोना से तो लंबी जंग” ! पढ़िये पूरी ख़बर, जानिये कितने मजदूरों को मिला काम….

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अल्मोड़ा। सहायक श्रमआयुक्त अल्मोड़ा उमेश चंद्रा ने एक भेंट वार्ता में बताया कि अब तक मजदूरों के खाते में पहले चरण में चार जिलों में तीन करोड़ रूपया जमा किया गया था, जिनमें से अल्मोड़ा जिले में एक करोड़ रूपया डीबीडी के माध्यम से दिया था।
दूसरे चरण में भी तीन करोड़ रूपया दिया गया है। कुल मिलाकर 6 करोड़ रूपया चारों जिलों में दिया जा चुका है। जिनमें से अल्मोड़ा जिले में दो करोड़ मजदूरों के खाते में जमा हो चुका है। अब तक अल्मोड़ा जिले में विभिन्न राज्यों के कुल 5 हजार 679 मजदूरों को विभिन्न निर्माणदायी संस्थाओं व औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्य दिया जा चुका है। यह प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से यह लड़ाई लंबी है अतएव यह कार्य किसी प्राईवेट ऐजेंसी पर नही छोड़ा जा सकता है और न ही बाजार के रहमोकरम पर छोड़ा जा सकता है। यह संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की है कि कोई भूख व बदइंतजामी के वायरस से न मरे। मजूदूरों के खाने, रहने और कार्य की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। ताकि अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। मांग और आपूर्ति बराबर बनी रहे। उन्होंने कहा सरकार की 15 अप्रैल की निर्माण कार्य शुरू करने की गाइड लाइन थी। जिस पर 16 अप्रैल से यहां निर्माण कार्य करने की अनुमति दे दी गई है। यहां लगभग 200 के आस—पास निर्माण ऐजेंसियों को कार्य करने की अनुमति दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि सहायक श्रमआयुक्त उमेश चंद्रा के पास अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चंपावत का भी कार्यभार है।

ADVERTISEMENTSAd

किस राज्य के कितने मजदूर ?
अल्मोड़ा — 1902, उधम सिंह नगर — 59, बागेश्वर— 17, नैनीताल — 71, पिथौरागढ़ — 20, उत्तरकाशी — 11, हरिद्वार — 3, देहरादून — 8, चंपावत — 85, पौड़ीगढ़वाल — 3, टिहरी — 2, चमोली — 6, उप्र. — 459, नेपाल — 2511, बिहार — 234, झारखंड — 9, पंजाब — 2, हिमांचल प्रदेश — 15, मध्य प्रदेश — 13, राजस्थान — 11, पश्चिम बंगाल — 18, जम्मू—कश्मीर — 210, दिल्ली— 2, हरियाणा — 2, चंडीगढ़ — 5, महाराष्ट्र — 1

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments