HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कोई भी प्रकरण लंबित ना रखें—अनुराधा

बागेश्वर: कोई भी प्रकरण लंबित ना रखें—अनुराधा

ADVERTISEMENTS

✒️ जिलाधिकारी ने गरुड़ ब्लाक का निरीक्षण किया

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी ने शनिवार को तहसील और विकासखंड कार्यालय गरुड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी कार्यालय और आपदा से संंबंधित मामलों की जानकारी दी। प्रकरणों को लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। न्यायालय के मामलों सहित बकायेदारों की स्थिति जांची। पंजिका में कार्य का अंकन साफ और स्पष्ट करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने उपजिलाधिकारी को प्रत्येक कार्मिक के वर्क आर्डर के अनुरूप कार्यों की नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में न्यायालय कक्ष, मीटिंग हाल, ई-सेवा केंद्र, आधार केंद्र, नजारत कक्ष, माडर्न रिकार्ड रूम देखा। फाइलों का रखरखाव सही तरीके से करने और स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। उपजिलाधिकारी को मीटिंग हाल के सुधारीकरण कार्य के प्रस्ताव बनाने, निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी किशन राम आर्या से ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं समेत चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली। टास्क विभाजन के अनुरूप ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यालय में लाइब्रेरी की स्थापना सुनिश्चित होगी। लखपति दीदी योजना से अधिकाधिक महिलाएं लाभाविंत करें। रेखीय विभागों से समन्वय बनाए। योजना से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, तहसीलदार निशा रानी, खंड विकास अधिकारी किशन राम आर्या आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments