HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: मल्ला महल के पुनर्निर्माण कार्यों को समय पर अंजाम दें—भदौरिया,...

Almora News: मल्ला महल के पुनर्निर्माण कार्यों को समय पर अंजाम दें—भदौरिया, डीएम ने संबंधित कार्यों की समीक्षा की

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज जिला कार्यालय में ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट परिसर (मल्ला महल) में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की और निर्माणदायी संस्था यूटीडीबी के अफसरों को निर्देश दिये कि मल्ला महल के विस्तारीकरण एवं उसमें ढांचागत सुविधाओं से संबंधित कार्य को समय से पूरा कर लिया जाए, ताकि परियोजना को समय पर अंजाम दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि मल्ला महल में लगाये जाने वाले साईनएज और लोगो को तत्काल अन्तिम रूप देने का कार्य शुरू किया जाए। जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये कि मल्ला महल के प्रवेश द्वारों पर म्यूरल लगाने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली जाय और जिन लोगों के पास ब्रिटिशकालीन एवं प्राचीन सामान है, वे लोग संग्रहालय में एन्टिक सामान को दान कर सकते हैं। ऐसे लोगों की सूची संग्रहालय में लगाई जाएगी। समीक्षा बैठक में ओपन एयर थियेटर व रानी महल में बन रही फोटो गैलरी, साउण्ड एण्ड लाईट शो, ऐपण एवं अल्मोड़ा अर्बन कल्चर के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, डिप्टी कलेक्ट्रर गौरव पाण्डे, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, अधिशासी अभियंता आरईएस नितिन पाण्डे, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चौहान, समिति के सदस्य जयमित्र बिष्ट, प्रभात गंगोला, पवन बिष्ट, मुक्ति दत्ता, युसूफ तिवारी, आर्किटेक्ट स्वाति राय आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand : कोरोना कर्फ्यू को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं सीएम तीरथ सिंह रावत ! अचानक दिल्ली रवाना, शीर्ष नेताओं सहित पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

बड़ी ख़बर : प्रदेश में कोविड ड्यूटी वालों को छोड़ निरस्त हुआ सभी चिकित्सा कर्मियों का अटैचमेंट, सचिव ने जारी किये आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर…

दर्दनाक : खाई में जा गिरी हल्द्वानी जा रही कार, युवक—युवती की मौत, एक गम्भीर

जय हो : दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेल बनने की ओर अग्रसर है भारतीय रेल ! जरूर जानिये, क्या उठाये जा रहे हैं बड़े कदम…

Crime News : यहां महिला अधिकारी ने SDM पर लगाये गंदी हरकत करने आरोप, “अश्लील मैसेज भेजे, गलत तरीके से किया टच, देर रात कमरे में आने को बोला”

दु:खद हादसा : थाने की छत में गये एसआई राहुल सिंह और खुद को गोली मार दे दी जान, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

उत्तराखंड : कोरोना कर्फ्यू के बाद पहली बार काठगोदाम डिपो की हुई 01 लाख 10 हजार की कमाई, बधाई दें या अफसोस जतायें !

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments