बड़ी खबर : 5 जिलों के डीएम बदले, 14 IAS अधिकारियों के तबादले

UP News| इस समय की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। यहां शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस (IAS) अधिकारियों…

बड़ी खबर : 5 जिलों के डीएम बदले, 14 IAS अधिकारियों के तबादले

UP News| इस समय की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। यहां शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस संबंध में आदेश जारी हुए है।

➡️ नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास नियुक्त किया गया।
➡️ राजेश कुमार को प्रभारी आयुक्त बनाया गया है।
➡️ नोएडा के डीएम सुहास एलवाई को सचिव खेल एवं युवा कल्याण नियुक्त किया गया है।

➡️ सुल्तानपुर के डीएम रवीश गुप्ता को इस पद से हटाकर अपर महानिरीक्षक बनाया गया है।
➡️ प्रमोद कुमार उपाध्याय को अपर महानिरीक्षक के पद से हटाकर पंचायती राज का निदेशक बनाया गया है।
➡️ आईएएस अधिकारी प्रणय सिंह को अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

➡️ आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को गौतम बुद्ध नगर का डीएम नियुक्त किया गया है।
➡️ आईएएस अधिकारी जसजीत कौर को सुल्तानपुर का डीएम नियुक्त किया गया है।
➡️ आईएएस अधिकारी रविंद्र सिंह को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया।
➡️ आईएएस (IAS) अधिकारी अनुज झा को जौनपुर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
➡️ आईएएस अधिकारी रविंद्र कुमार-I को बलिया का डीएम नियुक्त किया गया है।

➡️ आईएएस अधिकारी सौम्या अग्रवाल को जिलाधिकारी बलिया के पद से हटाकर बरेली के प्रभारी आयुक्त की जिम्मेदारी दी।
➡️ संतोष कुमार को महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की जिम्मेदारी मिली।
➡️ अक्षत वर्मा को प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की जिम्मेदारी दी गई है।

नैनीताल : सुयालबाड़ी चिकित्सालय में एक्स-रे मशीन के लिए भट्ट ने दिए सांसद निधि से 6 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *