HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: डीएम ने इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट के पाठ्यक्रमों की जानकारी ली,...

Almora News: डीएम ने इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट के पाठ्यक्रमों की जानकारी ली, आनलाइन वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलक्ट्रेट में विपिन चन्द्र त्रिपाठी कुमाऊॅ इंजीनियरिंग कालेज, द्वाराहाट के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कालेज द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। कालेज के रजिस्ट्रार डा. अजीत कुमार ने डीएम को जानकारी दी कि वर्तमान में 10 विषयों के कोर्स चल रहे हैं, जिसमें 06 बीटेक, 03 एमटेक व 01 एमसीए कोर्स शामिल है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कक्षा 09 से 12 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए कालेज में आनलाईन वर्कशाप संचालित की जाय, ताकि तकनीकी शिक्षा में सम्भावनाओं, कालेज में पढ़ाये जा रहे कोर्स की जानकारी मिल सके और भविष्य में कैरियर संबंधी मार्गदर्शन मिले। इसके लिए उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को पत्र लिखते हुए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा शार्ट टर्म कोर्स भी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किये जाय। जिसमें वे वेबसाईट निर्माण, ऐप निर्माण, डिजिटल सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी सहित अन्य चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। उन्होंने कालेज प्रशासन की कई समस्याओं के सम्बन्ध में जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कालेज के कार्मिकों के वेतन व सेवानिवृत्त कार्मिकों की पेंशन का निस्तारण समय से कर लें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments