HomeUttarakhandBageshwarडीएम ने पूछा कैसे टूटी फॉल्स सीलिंग ! कार्यवाही के आदेश

डीएम ने पूछा कैसे टूटी फॉल्स सीलिंग ! कार्यवाही के आदेश

ADVERTISEMENTSAd

मरीजों की पूछी कुशलक्षेम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को जिला अस्पताल बागेश्वर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अस्पताल में लगी फॉल्स सीलिंग टूटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये।

शुक्रवार को गिरी थी फॉल्स सीलिंग

जिलाधिकारी ने ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर जाकर व्यवस्थाओं की जांच की और मरीजों की लाइन में खड़े होकर उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बायोमैट्रिक उपस्थिति और स्टाफ के उपस्थिति रजिस्टर को भी देखा। उन्होंने शुक्रवार को फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्यवाही के निर्देश सीएमएस को दिए।

जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि रात्रि और दिन में नर्सों के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाए जाएं, ताकि शिफ्ट ड्यूटी की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सके। उन्होंने हर वार्ड में जाकर वहां की स्वच्छता, मरीजों की स्थिति और चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि परिसर में गंदगी पाए जाने पर 7 दिनों में पूरी तरह से हटाया जाए। अस्पताल में जो भी पद रिक्त हैं, उन्हें शीघ्रता से भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. पी. त्रिपाठी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments