उत्तराखंड शासन के आदेश पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया का तबादला निरस्त हो गया है। वह अब अल्मोड़ा के डीएम बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि गत 8 फरवरी, 2021 को डीएम अल्मोड़ा का निदेशक उरेड़ा के पद पर देहरादून के लिए स्थानान्तरण हो गया था। उन्हें 12 फरवरी के शासनादेश में विद्यालयी शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा तथा महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा का प्रभार सौंपा गया था। उनके स्थान पर डीएम चंपावत सुरेंद्र नारायण पाण्ड यहां आने वाले थे। इस बीच आज शासन ने गत 08 व 12 फरवरी को जारी शासनादेश को निरस्त करते हुए उन्हें वर्तमान पद पर ही नियुक्त किया है। अब डीएम चंपावत सुरेंद्र नारायण पांडे की सचिव (प्रभारी) ऊर्जा, उत्तराखण्ड शासन तथा निदेशक, उरेडा के पद पर नवीन तैनाती कर दी गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।