HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग : यहां संदिग्ध हालातों में मृत मिले जिला क्रीड़ा अधिकारी

बिग ब्रेकिंग : यहां संदिग्ध हालातों में मृत मिले जिला क्रीड़ा अधिकारी

ADVERTISEMENTS

👉 पुलिस ने जांच शुरू की, डीएम व एसपी भी उनके आवास पर पहुंचे

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः यहां जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा अपने आवास पर मृत पाए गए। जब आज देर तक कार्यालय नहीं पहुंचे, तो उनका चालक आवास पर पहुंचा। बाहर से आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दरवाजा तोड़कर भीतर जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया गया है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मूल रूप पिथौरागढ़ के टकाना एवं वर्तमान में रामनगर निवासी 59 वर्षीय चंद्र लाल वर्मा का शव पुलिस ने उनके सरकारी आवास से बरामद किया है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। उनके परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

स्व. वर्मा ने पांच जनवरी 2022 को यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी का पदभार कार्यभार ग्रहण किया था और वह 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह 1999 में यहां प्रभारी खेल अधिकारी के पद पर नियुक्त रह चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी आदि उनके आवास पर उमड़ पड़े। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले एक क्लिक में पढ़ेंClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments