HomeAgricultureहल्द्वानी न्यूज : जिलाधिकारी पहुंचे कुंवरपुर और लाखनमंडी चोरगलिया के धान खरीद...

हल्द्वानी न्यूज : जिलाधिकारी पहुंचे कुंवरपुर और लाखनमंडी चोरगलिया के धान खरीद केंद्र, अफसरों को चेतावनी- किसी भी शिकायत पर होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने धान क्रय केन्द्र कुंवरपुर गौलापार व लाखनमण्डी चोरगलिया का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसानोें का अहित किसी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने जनपद के सभी धान क्रय केन्द्रों में दो दिन में सुचारू इंटरनेट व्यवस्था के साथ ही क्रय केन्द्रों पर आने वाले काश्तकारों हेतु शुद्ध पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश एआर कोआपरेटिव को दिये।


जिलाधिकारी बंसल के प्रयासों से इस वर्ष कुंवरपुर गौलापार में एक नया धान क्रय केन्द्र खोला गया। जिसके लिए क्षेत्र के काश्तकारों ने जिलाधिकारी का मौके पर आभार व्यक्त किया। धान क्रय केन्द्रों पर काश्तकारों की लम्बी लाइन को देखते हुये जिलाधिकारी ने कुंवरपुर व लाखनमण्डी में अतिरिक्त एक-एक और तौलकांटा स्थापित करने की स्वीकृति मौके पर दी। साथ ही केन्द्र सचिव को प्रधान व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर श्रमिक बढ़ाने के निर्देश दिये ताकि किसानों का समय बचेगा तथा अधिक से अधिक काश्तकार धान बिक्री कर सकेंगे व धान क्रय मे इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों में काश्तकारों का पंजीयन व जारी टोकन पर केन्द्र सचिव के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से किये जाएं। उन्होने निर्देश दिये कि नमी का आंकलन करते हुये काॅमन धान 1868 रूपये प्रति कुन्टल एवं ग्रेड ए धान का मूल्य 1888 रूपये प्रति कुन्टल समर्थन मूल्य मानकों के आधार पर लिया जाए। काश्तकारों द्वारा पतला धान क्रय केन्द्रों द्वारा नहीं खरीदने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एआर कोआपरेटिव व सचिव क्रय केन्द्र को काश्तकार का धान मण्डी लैब से मेजरमेंट कराकर लिखित रूप मे काश्तकार को देने के निर्देश दिये ताकि काश्तकार संतुष्ट हो सके।


जिलाधिकारी बंसल ने क्रय केन्द्रों पर किसानों का हालचाल पूछा व किसानों की परेशानियों से अवगत हुये। काश्तकारों द्वारा लाखनमण्डी केन्द्र केे ऊपर टीनशेड बनाने की मांग रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने एआर कोआपरेटिव को शीघ्र आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होेंने धान क्रय केन्द्र प्रभारियोें को कड़े निर्देश दिये कि यदि क्रय केन्द्रों में कोई भी शिकायत मिली तो सम्बन्धितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि वे धान क्रय केन्द्रों का नियमित औचक निरीक्षण करें।

ब्रेकिंग न्यूज : अब 10 नवंबर तक भरे जा सकेंगे हाईस्कूल व इंटर बोर्ड के फॉर्म


निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी विवेक राय, मुख्य कृषि अधिकारी डा. धनपत कुमार, तहसीलदार नितेश डागर,सीओ लालकुआं बीएस भाकुनी,एआर कोआपरेटिव बलवन्त सिह मनराल, सचिव प्रकाश बेलवाल, डुंगर सिह, ललित गुणवन्त,प्रधान कमल दुर्गापाल, हेमचन्द बजेठा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments