HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में जिला पत्रकार संगठन गठित, दीपक अध्यक्ष व जुगल बने सचिव

बागेश्वर में जिला पत्रकार संगठन गठित, दीपक अध्यक्ष व जुगल बने सचिव

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां पत्रकारों ने जिला पत्रकार संगठन बागेश्वर का गठन कर लिया है। जिसमें दीपक पाठक को अध्यक्ष व जुगल काण्डपाल को सचिव चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद महीप पांडेय, हिमांशु गाड़िया, महिला उपाध्यक्ष लता प्रसाद, पूरन चंद्र तिवारी, दीपक जोशी को सहसचिव व सुंदर सुरकली को कोषाध्यक्ष चुना गया। वृक्षमित्र किशन सिंह मलरा को संगठन का संरक्षक बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध कर लिया गया।

तहसील सभागार में चुनाव जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट की देखरेख में संपन्न हुए। जिसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अतिशीघ्र पत्रकारों एवं प्रशासन के बीच एक पत्रकार सम्मेलन कराया जाएगा। जिसमें जनपद विकास पर चर्चा की जाएगी। बैठक में तय किया गया कि अन्य संगठनों से जुड़े लोगों के साथ साथ जनपद के रंग व कला प्रेमियों एवं साहित्यकारो को जिला पत्रकार संगठन से जोड़ा जाएगा। शीघ्र ही संगठन का पंजीकरण कर व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम जोशी, रमेश पांडेय कृषक, लोकपाल सिंह कोरंगा, संजय साह जगाती, जगदीश उपाध्याय, रमेश प्रकाश पर्वतीय, हिमांशु जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, उमेश सिंह मेहता सहित सभी पत्रकार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments