HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: जिला प्राधिकरण पूरी तरह समाप्त हो और भवन मानचित्र का...

ALMORA NEWS: जिला प्राधिकरण पूरी तरह समाप्त हो और भवन मानचित्र का नक्शा पास कराने के अधिकारी पालिका को मिलें, इन मांगों पर अडिग सर्वदलीय संघर्ष स​मिति, धरना—प्रदर्शन पर अडिग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त करने की मांग पर सर्वदलीय संघर्ष समिति अडिग है। समिति के बैनर तले तमाम लोगों ने आज मंगलवार को गांधी पार्क में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और धरना देकर सभा की। चेतावनी दी कि प्राधिकरण पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही आंदोलन थमेगा। साथ ही समिति ने भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधी सभी अधिकारी नगरपालिकाओं को देने की पुरजोर मांग उठा दी है।
आंदोलन स्थल पर समिति के संयोजक एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि दो मुख्यमंत्री प्राधिकरण को समाप्त करने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन शासन ने केवल प्राधिकरण को स्थगित करने का शासनादेश जारी किया है। जो मात्र जनता को भ्रमित करने की एक कोशिश है। उन्होंने कहा कि इससे जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि शासनादेश में स्पष्ट नहीं है कि प्राधिकरण समाप्त हुआ है या केवल स्थगित। श्री जोशी ने कहा कि आज उन लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जो भवन निर्माण करना चाहते हैं।
धरने में अन्य वक्ताओं ने एक स्वर में सरकार से स्पष्ट मांग की है कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को पूरी तरह खत्म कर शासनादेश स्पष्ट जारी किया जाए और भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धी समस्त अधिकार नगरपालिका को वापस दिए जाएं। अर्बन कोपरेटिव बैंक के चैयरमैन आनन्द सिंह बगडवाल ने कहा कि सरकार को समझदारी के साथ एक स्पष्ट आदेश के तहत प्राधिकरण को समाप्त करना चाहिए। धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, समिति के विधिक सलाहकार एड. रोहित कार्की, उपपा की केन्द्रीय सचिव आनन्दी वर्मा, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पान्डेय, हर्ष कनवाल, आनन्द सिंह बगडवाल, अम्बीराम आर्या, चन्द्रकान्त जोशी, लीला खोलिया, यशवन्त परिहार, एनडी पान्डेय, सुनीता पान्डेय, यूसूफ तिवारी, अख्तर हुसैन, मुमताज अख्तर, सुनयना मेहरा, सभाषद हेम तिवारी, केसी भट्ट, मंजुल मित्तल, पुष्कर पान्डेय समेत कई लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments