देहरादून। लॉकडाउन के कारण बंद पड़े मंदिरों के पुजारियों और ब्राह्मणों को आने वाली आर्थिक चुनौतियों को ध्यान रखते हुए १०० से अधिक पुजारियों को सूखे राशन के किट का वितरण कमलेश्वर मंदिर प्रांगण में अलग—अलग चरणों में किया गया। इन ब्राह्मणों को मॉस्क और सेनेटाइजर भी बांटे गए। इस अवसर पर चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगई, राजेन्द्र पन्त, सीतारामभट्ट, समाज सेवी जोगेंद्र सिंह पुंडीर, आचार्य डॉ० संतोष खंडूरी, अरुण शर्मा ने धर्म की रक्षा में पंडितों के योगदान की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म सद्कर्म का मार्ग दिखता है। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक अधिकारियों के दिशा—निर्देशन में सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुऐ किया गया। इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, संजीव थपलियाल और कोरोना वायरस टीम के सम्मानित सदस्य मयंक, मीरा कठैत, अजयकान्त, सुनील, प्रेम पेटवाल, संजय, विकास, गिरिश, शिवा, वीर बहादुर, कमल, विशाल, आशू भी उपस्थिति रहे।
बंद पड़े मंदिरों के पुजारियों और ब्राह्मणों को वितरित किये सूखे राशन के किट, लॉक डाउन के कारण जूझ रहे आर्थिक चुनौतियों से
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

