HomeUttarakhandAlmoraटिकट वितरण को लेकर मुखर हुआ असंतोष, बोले लटवाल, "समर्पित कार्यकर्ताओं को...

टिकट वितरण को लेकर मुखर हुआ असंतोष, बोले लटवाल, “समर्पित कार्यकर्ताओं को पीछे धकेला”

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में टिकट वितरण को लेकर पनप रहा असंतोष भाजपा संगठन के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि वो कल सोमेवार को अल्मोड़ा शहर में अपने लोगों से बात कर आगे का निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि वो पूर्व से ही भारतीय जनता पार्टी के समर्पित सिपाही रहे हैं। 2012 में पूरी पार्टी की बगावत के बावजूद उन्होंने पार्टी का साथ दिया और पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया और पार्टी के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया और अपने जिलाध्यक्ष कार्यकाल में पार्टी के 3 विधानसभा सीटों में दो सीटें जीती।

उन्होंने कहा कि कल वो अपने लोगो से बातचीत करेंगे और जो समर्थक कहेंगे उस अनुसार निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों में निराशा का माहौल है। कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकताओं को पीछे धकेलने का कार्य किया गया है। अतएव अब वह समर्थक से बातची कर अग्रिम कार्रवाई का निर्णय लेंगे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments