HomeBreaking Newsस्पा की आड़ में 'गंदा धंधा', हल्द्वानी में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का...

स्पा की आड़ में ‘गंदा धंधा’, हल्द्वानी में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ !

04 दबोचे, दिल्ली-यूपी की 06 युवतियों का रेस्क्यू

CNE REPORTER, हल्द्वानी (नैनीताल): इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी के पॉश इलाके में स्थित एक नामी स्पा सेंटर के भीतर चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मसाज और थेरेपी के नाम पर यहाँ पर्दे के पीछे अनैतिक देह व्यापार का गंदा खेल खेला जा रहा था। पुलिस की इस ताबड़तोड़ छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है और कई राज्यों से जुड़ी कड़ियों का पर्दाफाश हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस ने गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स स्थित ‘एम०जे० द लग्जरी स्पा सेंटर’ के भीतर अचानक दबिश देकर मौके से एक महिला मैनेजर, दो ग्राहकों और एक वॉचर समेत कुल चार को गिरफ्तार किया है। इस घिनौने दलदल से छह पीड़ित युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें नियमानुसार काउंसलिंग के बाद ‘वन स्टॉप सेंटर’ हल्द्वानी भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली, गाजियाबाद और चमोली के लोग शामिल हैं, जबकि मुख्य स्पा संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।

दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन्स जनपद नैनीताल अमित कुमार के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में अमल में लाई गई। पुलिस की संयुक्त टीम में उप-निरीक्षक सुनीता कुंवर, उप-निरीक्षक कृपाल सिंह (प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव), हेड कांस्टेबल प्रहलाद रावत, महिला कांस्टेबल रेनू अधिकारी और कांस्टेबल गोविंद मेहरा शामिल रहे, जिन्होंने योजनाबद्ध तरीके से इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना पर देर शाम छापा, आपत्तिजनक सामान बरामद

दिनांक 11 जून 2026 की सायंकाल करीब 07:01 बजे जब पुलिस की टीम स्पा सेंटरों व होटलों की चेकिंग और सत्यापन अभियान पर थी, तभी नैनीताल रोड पर स्थित ‘एम०जे० द लग्जरी स्पा सेंटर’ में देह व्यापार की सटीक सूचना मिली। स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर जब स्पा सेंटर के कमरों में आकस्मिक छापेमारी की गई, तो वहाँ अनैतिक और आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। मौके से पुलिस ने 16 इस्तेमालशुदा व 04 पैकेट सील कंडोम, रिसेप्शन से ₹4,320/- रुपए नकद और 02 एंट्री रजिस्टर बरामद किए हैं।

पकड़े गए और फरार आरोपियों का पूरा विवरण

गिरफ्तार आरोपी:

  • नीरज सिंह पुत्र दलवीर सिंह, निवासी- ग्राम चिरखून, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली (हाल निवासी- बद्रीश कॉलोनी, शिमला बाईपास रोड, देहरादून)।
  • कार्तिकेय गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता (उम्र- 26 वर्ष), निवासी- महावीर गंज, कोतवाली घूमना, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी- थाना वसुंधरा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) — (ग्राहक)।
  • पूनम पत्नी बल्लू (उम्र- 42 वर्ष), निवासी- कटरा करी गारन, सारय, खलील कुचा, चांदनी चौक, उत्तर दिल्ली (हाल निवासी- निकट शिवा बेकरी, दमुआढूंगा, कोतवाली काठगोदाम, जिला नैनीताल) — (मैनेजर)।
  • अतुल ठाकुर पुत्र संजय सिंह (उम्र- 22 वर्ष), निवासी- राजेन्द्र नगर, राजपुरा, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल — (वॉचर/लुकआउट)।

फरार :

  • राहुल जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल, निवासी- भट्ट कॉलोनी, कोतवाली हल्द्वानी, जिला नैनीताल — (स्पा संचालक)।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

इस शर्मनाक कृत्य को लेकर कोतवाली हल्द्वानी में सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 6 के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या–196/2026 पंजीकृत किया गया है। फरार स्पा संचालक राहुल जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की अग्रिम वैधानिक विवेचना प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता द्वारा संपादित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments