संपूर्ण देश सहित प्रदेश में एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना को मामलों को देखते हुए कई सामाजिक कार्यकर्ता भी विशेष भूमिका का निर्वहन करने लगे हैं। ऐसे ही एक समाज सेवी दिनेश गैड़ा द्वारा जागरूकता की मुहिम शुरू की गई है।
दिनेश गैड़ा ने नजदीकी स्कूलों, प्राथमिक विद्याल बुगिसाला, प्राथमिक विद्यालय चौसाला एवं राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चौसाला के बच्चों को मास्क वितरित किये। साथ ही विद्यालय परिसर में मास्क पहनने को लेकर बच्चों व अभिभावकों को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि आज का बच्चा कल का भविष्य है, इसलिए भविष्य की सुरक्षा काफी जरूरी है। इस मोके पर तारा चंद्र पाण्डेय, मोहन पाण्डेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ मौजूद रहा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।