HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : दिग्विजय सिंह, श्याम कृष्ण उप्रेती, राजकुमार नेगी, योगेश भट्ट व...

हल्द्वानी न्यूज : दिग्विजय सिंह, श्याम कृष्ण उप्रेती, राजकुमार नेगी, योगेश भट्ट व उमेश सुयाल को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में नयी जिम्मेदारी    

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने आज चिकित्सा प्रकोष्ठ का गठन करते हुए योगेश भट्ट को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, चार्टर्ड अकाउंटेंट दिग्विजय सिंह बिष्ट को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का वित्तीय सलाहकार, यातायात नगर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार सिंह नेगी को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल का प्रभारी, प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पंडित श्याम कृष्ण उप्रेती को यातायात प्रकोष्ठ का कुमाऊं प्रभारी व उमेश सुयाल को कुमाऊं मंडल का संगठन मंत्री मनोनीत किया है।इन नियुक्तियों का ऐलान प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने संगठन के कोर ग्रुप की बैठक के बाद की। पाँचों के मनोनयन पर प्रदेश प्रभारी यातायात नरेंद्र भौर्याल, महासचिव दया किशन शर्मा, होटल एवं पर्यटन प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक आनंद सिंह दरम्वाल, आफताब हुसैन, कुमाऊं प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, जसपाल कोहली, हिमांशु मेर, विकल बवाड़ी, अनिल नेगी ने स्वागत किया है। पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, मुकेश बेलवाल, घनश्यमा वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, दीप शाह, अतुल गुप्ता, विनोद दानी, ज़ाकिर हुसैन सिद्दीकी, अजय कृष्णा गोयल, जीवन सिंह कार्की, कमल महरा, जगमोहन चिलवाल, सरदार अमरजीत सिंह, जगजीत सिंह चड्ढा शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल सभी तरह के व्यापार करने वाले ईमानदार लोगों को संगठन से जोड़ेगा और राज्य के उपभोक्ताओं व व्यापारों के हितों के लिए संघर्ष करेगा। पांचों मनोनीत पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन का आभार जताते हुए कहा की संगठन ईमानदारी से व्यापारी हितों में काम कर रहा है। हम भी तन मन धन से सहयोग करेंगे। 

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments