HomeBreaking Newsजागो हुक्मरान : डायट प्रशिक्षितों ने तीव्र किया धरना—प्रदर्शन, आज से शुरू...

जागो हुक्मरान : डायट प्रशिक्षितों ने तीव्र किया धरना—प्रदर्शन, आज से शुरू होगा कैंडिल मार्च के साथ रात्रि धरना

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

विगत 19 माह से अधिक समय से नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे हैं डीएलएड डायट प्रशिक्षितों का आंदोलन लगातार जारी है। डायट प्रशिक्षितों ने नंगे पैर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय तक नारेबाजी के साथ पद यात्रा करते हुए विरोध प्रदर्शित किया।

प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि सरकार के इस बेरुखे रवैये के विरोध में प्रतिदिन धरना उग्र होगा और ऐसा तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार नियुक्ति नहीं दे देती। इसी के साथ उन्होंने बताया की बार—बार विभाग से आग्रह करने के बाद भी कोर्ट केस नहीं लगाया जा रहा है। इसलिए डायट डीएलएड संघ ने आज से कैंडिल मार्च के साथ रात्रि धरना भी शुरू कर रहा है और आज से धरना—प्रदर्शन दिन—रात जारी रहेगा तथा अगर सरकार जल्दी इस पर संज्ञान नहीं लेती तो डिप्लोमा वापसी, जुलूस, मंत्री आवास स्थल पर धरना आदि कार्य करने को हम बाध्य होंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पंत ने कड़े शब्दों में सरकार को चेताया है कि प्रशिक्षित हर वो कार्य करेंगे जिससे उनकी भर्ती का रास्ता साफ होता है। यदि मांग सरकार पूरी नहीं करती तो रात्रि धरने के बाद हम सभी भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे।

इधर डीएलएड प्रशिक्षितों का एक प्रतिनिधि मंडल निदेशक ओर महानिदेशक महोदय प्रारंभिक से मिला तथा उन्होंने निदेशक ओर महानिदेशक महोदय से अनुरोध किया कि प्राथमिक भर्ती से संबंधित सभी न्यायालयी प्रकरणों का निस्तारण महाधिवक्ता महोदय से कराई जाए। जिससे जल्द से जल्द प्राथमिक भर्ती पूर्ण हो सके। जिस पर निदेशक महोदय ने उनकी मांगों को अपने स्तर से सभी प्रयास करने की बात कही। कहा कि उनकी मांग पत्र को महाधिवक्ता को प्रेषित कर दिया जाएगा। क्रमिक अनशन पर आज रुद्रप्रयाग डायट से तनुजा, अखिलेश ओर पौड़ी डायट से रमाकांत रयाल, सोनिया यादव बैठे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments