HomeBreaking NewsUttarakhand : डायट डीएलएड का अनिश्चितकालीन धरना जारी, क्रमिक अनशन का 11...

Uttarakhand : डायट डीएलएड का अनिश्चितकालीन धरना जारी, क्रमिक अनशन का 11 वां दिन, मनीषा, श्वेता और जितेंद्र बैठे, उक्रांद ने दिया समर्थन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

विगत दो वर्षों से अपनी नियुक्ति की राह देख रहे डायट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों का अनिश्चितकालीन धरना आज ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन के तहत आज मनीषा चौहान, श्वेता शर्मा, जितेंद्र नैनवाल और संदीप कोहली अनशन पर बैठे। आज उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने धरना स्थल पर आकर डायट डीएलएड संगठन के धरने को समर्थन दिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा राजकीय डायटों से प्रशिक्षित बेरोज़गारों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जानी चाहिए, क्योंकि यह वह पक्ष है जो निर्विवादित है, जबकि जिन पक्षों के विवाद माननीय उच्च न्यायालय मे लंबित हैं, उन पक्षों के विवादों को सुलझाने के लिए जल्द से जल्द विभाग और सरकार को पहल करनी चाहिए। काउंटर एफिडेविट एवं अर्जेंस जैसे कार्य समयबद्ध और सुनियोजित तरीके से किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार युवाओं को छलना बंद करे और अपनी नीतियों को रोजगारोन्मुख बनाएं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : प्रदेश में फिर बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, 24 अगस्त रहेगा जारी, यह है नया आदेश

सेमवाल द्वारा जब प्राथमिक शिक्षा निदेशक उनियाल जी से चर्चा की गई तो उनियाल जी ने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण वह कुछ नहीं कर सकते हैं। सचिवालय और निदेशालय स्तर पर प्राथमिक भर्ती से संबंधित कोई भी विधिक कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है।

ब्रेकिंग, उत्तराखंड : यहां होम स्टे में मिली महिला पर्यटक की लाश, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

इसी क्रम में डायट डीएलएड के सलाहकार मदन सिंह फर्त्याल ने कहा कि सरकार पुराने बैच को नियुक्ति नहीं दे पा रही है जबकि नए बैच की काउंसलिंग करा कर प्रशिक्षण शुरू करने को तैयार बैठी हुई है। सरकार को विचार करना चाहिए कि इतने ही युवाओं को प्रशिक्षण कराना चाहिए जितने युवाओं को विभाग में समायोजित किया सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रशिक्षितों को विद्यालयों में सेवा देने की जगह दर बदर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया है। इस मौके पर डायट डीएलएड संघ के सचिव हिमांशु, गौरव जोशी, अनूप सिंह, प्रकाश दानू, अंकुश शाह आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती, कट गई दोनों टांगें, जांच में जुटी पुलिस

Breaking : युवक ने महिला दरोगा पर लगाये वर्दी की धौंस पर 02 साल तक शारीरिक—मानसिक शोषण और झूठा मुकदमा दर्ज करने के आरोप, आला पुलिस अधिकारियों व सीएम से की शिकायत, पढ़िये क्या है पूरा मामला…

Breaking : नैनीताल में यूपी से आये पर्यटक को मारी गोली, बाइक सवार फरार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments