HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: धपोला, सती व लोबियाल को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

Bageshwar: धपोला, सती व लोबियाल को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

प्राथमिक, माध्यमिक व प्रशिक्षण स्तर पर उत्कृष्टता पर मिला सम्मान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तराखंड सरकार ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। यह पुरस्कार बेसिक, माध्यमिक तथा प्रशिक्षण स्तर पर मिलेगा। प्राथमिक व माध्यमिक स्तर पर जिले स्तर पर, जबकि प्रशिक्षण स्तर का पुरस्कार राज्य में एक को दिया गया। प्रशिक्षण का पुरस्कार बागेश्वर के शैलेंद्र धपोला को मिला, जबकि प्राथमिक स्तर पर सती व माध्यमिक में लोबियाल को पुरस्कार के लिए चयनित किया है।

मालूम हो कि उत्तराखंड सरकार हर साल इन शैलेश मटियानी पुरस्कार की घोषणा करती है। प्राथमिक स्तर पर राजूहा पिंगलो के सुरेश सती का चयन हुआ है। उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर नतीजे देने, स्कूल में छात्रसंख्या बढ़ाने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा बाल मेले में पुरस्कार दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर दिया जाएगा। माध्ममिक स्तर पर पुरस्कार राइंका कांडा के प्रभारी प्रधानाचार्य त्रिभुवन लोबियाल को मिलेगा। उन्हें यह पुरस्कार छात्रवृत्ति बढ़ाने, ऑनलाइन एजुकेशन बेहतर करने, परीक्षाफल में किए गए सुधार पर मिलेगा। उन्होंने गुणवत्ता के साथ स्कूल में छात्र संख्या भी बढ़ाई है। ओवरऑल प्रदर्शन पर उन्हें पुरस्कार के लिए चयनित किया है। दोनों स्तर के पुरस्कार जिले स्तर पर दिए जाते हैं, जबकि प्रशिक्षण स्तर पर दिया जाने वाला पुरस्कार राज्य में एक को दिया जाता है। इस बार यह पुरस्कार बागेश्वर डायट के प्राचार्य शैलेंद्र धपोला को मिलेगा।

उनके द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किए गए कार्य के अलावा विज्ञान को लेकर चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम पर दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर डायट से भी प्रवक्ताओं प कर्मचारियेां ने खुशी जताई है। शैलेश मटियानी पुरस्कार पुरस्कार मिलने पर प्रदेश के परिवहन मंत्री चन्दन राम दास, विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लाक प्रमुख पुष्पा आर्य, हेमा बिष्ट, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, सीडीओ संजय सिंह, उपजिलाधिकारी हरगिरि गोस्वामी, सीईओ गजेंद्र सिंह सौंन, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ललित फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस भगवत डसीला आदि ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments