✒️ कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज ने सरकार को घेरा
अल्मोड़ा। नये साल पर शराब की दुकानों को चार दिनों तक लगातार खोलने के आदेश पर अल्मोड़ा के कार्यकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज धामी सरकार पर निशाना साधा है।
ADVERTISEMENTS
मीडिया को जारी किये बयान में भोज ने राज्य सरकार के फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। भोज ने नये साल में शराब की दुकान खोलने के सरकारी फैसले को खुले तौर पर शराब परोसना बताया है।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से नये साल में अराजकता बढ़ेगी। कार्यकारी अध्यक्ष भोज ने कहा सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित तमाम मूलभूत सुविधा देने में नाकाम साबित हुई है। जबकि शराब परोसने का आदेश जारी कर धामी सरकार ने निंदनीय काम किया है। अध्यक्ष गुड्डू भोज ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड को शराबी प्रदेश बनाने की कोशिश में जुटी है। उन्होंने इस फैसले को निन्दनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।