HomeAgricultureहल्द्वानी न्यूज : गौलापार के किसान पूर्व मंत्री दुर्गापाल के साथ पहुंचे...

हल्द्वानी न्यूज : गौलापार के किसान पूर्व मंत्री दुर्गापाल के साथ पहुंचे डीएफओ कार्यालय, बोले – बर्बाद कर दिया जंगली जानवरों ने

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हल्द्वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंवरपुर नीरज रैक्वाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ डीएफओ कार्यालय में जाकर अधिकारियों को गौलापार क्षेत्र के किसानोें की व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की अधिकांश फसल हाथियों व जंगली जानवरों ने बर्बाद कर दी है। उन्होंने कहा ऐसे में किसानों के आगे आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। कार्यालय में डीएफओ के न होने के कारण प्रतिनिधि मंडल ने एसीएफ ध्रुव सिंह मर्तोलिया को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की है कि जंगली जानवरों से किसानों की फसल को बचाने के लिए वन विभाग को जल्दी से जल्दी प्रयास शुरू करने चाहिए। इसके अलावा जिन किसानों का नुकसान जंगली जानवरों ने किया है उसका सर्वेक्षण करने के बाद पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जानी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में दुर्गापाल व रैक्वाल के अलावा हरेंद्र क्वीरा, मनोज सिंह बिष्ट,उमेश चंद्र कबड्वाल, एनके कपिल,कैलाश चंद्र दुम्का, मनोज गोधियाल, व राजेंद्र आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments