HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: व्यापारी रवि यादव के निधन के शोक में बंद रहा...

हल्द्वानी न्यूज: व्यापारी रवि यादव के निधन के शोक में बंद रहा मटर गली बाजार, शोक सभा

हल्द्वानी। मटर गली व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एक शोक सभा की गई। जिसमें मटर गली के युवा व्यवसाई रवि यादव (लालू) के आकस्मिक निधन पर मटर गली के संपूर्ण व्यवसायियों ने शोक में अपनी दुकानें बंद रखीं। रवि ने कुछ समय पूर्व ही मटर गली में एक दुकान लेकर अपने भाइयों के साथ मिलकर व्यवसाय कारोबार शुरू किया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रवि यादव सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। रवि यादव ने इस लॉकडाउन में रोटी बैंक के माध्यम से कई लोगों तक खाना पहुंचाया। जिसके लिए कुछ समय पूर्व मटर गली व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एक सम्मान-पत्र भी दिया गया था। मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया गया। इसी बीच शहर के पत्रकार अनुपम गुप्ता के पुत्र भावेश गुप्ता की कल एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत पर भी शोक व्यक्त किया गया।मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महामंत्री पंकज गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, अतुल गांधी, सौरव सिंगर, चंद्र आर्य, डिंकी नागपाल, रोहित गौड़, नौशाद, चरणजीत सिंह, कमल कुमार, प्रिंस महाजन, राजू गुप्ता, टीटू व सूरज नगदली आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments