Uttarakhand News | उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर हैं, असम के मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान टिहरी गढ़वाल स्थित देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह शहीद हो गए। उनका पार्थिव शहरीर आज उनके गांव पहुंचेगा। जहां सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। इस घटना ने राज्य को एक और शहीद की शहादत के साथ गहरा दुःख पहुंचाया है। ईश्वर शहीद सैनिक के परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ADVERTISEMENTS
मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने लिखा, “असम में माँ भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि !”
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें