Almora News : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष फईम अहमद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्य का निधन, नगर में शोक की लहर
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष व भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष फईम अहमद का आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होंने अपने निवास स्थान थपलिया में शुक्रवार सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्य का भी गत रात्रि अपने निवास पर निधन हो गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनु मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्मोडा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन राम आर्या का गत रात्रि उनके निवास स्थान खोल्टा में आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा अल्मोड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष फहीम अहमद का भी आज प्रातः उनके निवास स्थान थपलिया अल्मोड़ा में आकस्मिक निधन हो गया है।
दोनों के निधन से भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है। दोनों ही लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत लंबे समय से कार्य किया है, मोहन राम आर्य भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अल्मोड़ा के पूर्व में अध्यक्ष भी रहे और भारतीय जनता पार्टी अनु मोर्चा के प्रदेश के अनेको दायित्वों का निर्वहन करते हुए अनु समाज में भारतीय जनता पार्टी के विचारों को ले जाने में अतुलनीय योगदान दिया। वहीं फहीम अहमद भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। अल्पसंख्यक मोर्चे में जिले के अध्यक्ष रहे। इनके असमय देहावसान पर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा शोक व्यक्त करती है और दिवंगत की प्रार्थना करती है।
शोक व्यक्त करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, अल्मोडा पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा, अल्मोड़ा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, सोमेश्वर विधायक उत्तराखंड सरकार मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, सल्ट के विधायक महेश जीना, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, DCB के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रेम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन भट्ट, चंदन सिंह मेहरा,रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, दीप भगत, मदन सिंह मेहरा, गोविंद पिलख्वाल,अनिल शाही, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट,राजेंद्र कैड़ा, दर्शन रावत, घनश्याम भट्ट, कैलाश भट्ट,जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, राधा धोलाखण्डी, त्रिलोक रावत, महेंद्र रावत, तुषारकान्त साह, सोबू साह,संदीप भोज, लता बोरा, किरन पन्त, कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल, सुनील बिष्ट, धर्मबीर आर्या, कैलाश नाथ गोस्वामी, राजा खान, ममता भट्ट, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, सुभाष पांडे, मनोज जोशी, अमित शाह, सौरभ वर्मा, जगमोहन, दीप्ति सोनकर आदि शामिल रहे।
आज उत्तराखंड 8731 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 70 की मौत, 3626 नए मामले
इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने बतया कि फईम इन दिनों घर में ही आइसोलेटेड थे और उनका अचानक आक्सीजन लेवल कम होने से निधन हो गया। वह एक प्रतिष्ठित व्यापारी थे। उनके निधन से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल को अपूरणीय क्षति पहुंची है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चैहान, महासचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि ने भी गहरी शोक संवेदना जाहिर की है।
48 घंटे की पैरोल पर बाहर आया रेप—हत्या का आरोपी गुरूमीत राम रहीम
Uttarakhand : सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, ऋषिकेश में ली अंतिम सांस
कौन कर रहा विधायक महेश नेगी को Black mail, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, 50 लाख मांग रहा कोई शख्स