अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड में प्रधान संगठन अध्यक्ष पद पर विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों ने सर्व सहमति से ज्योली ग्राम देव सिंह भोजक पुत्र स्व विशन सिंह को चुना है। गौरतलब है कि जिले के सभी ग्यारह विकासखंडों में प्रधान संगठन का निर्वाचन हो गया था। इसी क्रम में देव सिंह भोजक को हवालबाग विकासखंड का प्रधान संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। देव सिंह के चुनने में हवालबाग विकासखंड के ग्राम प्रधान मनोज जोशी, राजू रौतेला, उमा देवी, रीता आर्या, किरन, हरीश नेगी, अर्जुन सिंह मुस्युनी, राधा देवी, भुवन कांडपाल, हेम भंडारी, बबली आर्या, हरीश जोशी आदि दर्जनों ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।