HomeUttarakhandAlmora​अल्मोड़ा में निराश्रित गायों को मिलेगा ठिकाना, शासन से 7 गौशालाएं स्वीकृत

​अल्मोड़ा में निराश्रित गायों को मिलेगा ठिकाना, शासन से 7 गौशालाएं स्वीकृत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

प्रथम किश्त के रूप में पहुंचे 229.5 लाख रुपए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा।

डीएम आलोक कुमार पांडेय के प्रयासों से जनपद अल्मोड़ा के लिए शासन ने 7 गौशालाएं स्वीकृत की हैं, जहां निराश्रित गौधन को आश्रय मिलेगा। गायों को एक ​आश्रय मिल जाने से फसलें सुरक्षित रहेंगी और किसानों को राहत मिलेगी। प्रथम किश्त के रूप में 229.5 लाख रुपए का बजट भी प्राप्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने अल्मोड़ा जनपद के लिए 7 गौशालाएं स्वीकृत की हैं। इन सभी गौशालाओं की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी हैं। जनपद में निराश्रित गौवंश के लिए जिलाधिकारी शुरू से ही प्रयासरत थे कि निराश्रित गायों के लिए आश्रय की व्यवस्था हो। उन्होंने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजे थे। व्यक्तिगत रूप से उच्चाधिकारियों वार्ता भी की थी। जनपद में निराश्रित पशुओं की समस्या से उन्हें अवगत कराया तथा जनपद के लिए 7 गौशालाएं स्वीकृत कराई।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय का कहना है कि अल्मोड़ा जिले में निराश्रित गौवंश के उत्पात के कारण बहुत से किसान खेती करने से बचने लगे थे। आए दिन उन्हें फसलों को नुकसान होने की शिकायतें प्राप्त होती थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी निराश्रित पशुओं की समस्या सबसे बड़ी समस्या के रूप में उनके सम्मुख लोगों द्वारा रखी जाती थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार शासन ने जनपद अल्मोड़ा के लिए 7 गौशालाएं स्वीकृत की हैं।

उन्होंने कहा कि इन गौशालाओं के बन जाने से जहां एक और निराश्रित पशुओं को आश्रय मिलेगा तो वहीं दूसरी और किसानों की मेहनत से तैयार की गई फसलें भी सुरक्षित रह सकेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के लिए स्वीकृत इन 7 गौशालाओं के लिए प्रथम किश्त के रूप में 229.5 लाख रुपए का बजट भी प्राप्त हो गया है। जल्द ही इन गौशालाओं के निर्माण के लिए कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में मिली गौशालाओं को स्वीकृति —

  1. विकासखंड द्वाराहाट के अंतर्गत पटवारी क्षेत्र कुंवाली के ग्राम ऐना
  2. विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम डालाकोट
  3. विकासखंड भिकियासैंण पटवारी क्षेत्र मनीला के ग्राम रिखाड़
  4. विकासखंड ताकुला के ककराड़
  5. राजकीय चारा प्रक्षेत्र भैंसवाड़ा अल्मोड़ा
  6. श्री गुरु कृपा गौ सुरक्षा समिति कसानीखेत जैखाल, देघाट
  7. श्री नीम करौली महाराज गायत्री ट्रस्ट मासी
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments