अल्मोड़ा में मशाल के साथ प्रदर्शन, बागेश्वर व कपकोट में फूंके पुतले

मोदी सरकार को घेरा, हिटलरशाही का आरोप लगाया राहुल की सदस्यता रद्द करने से कांग्रेस में उबाल सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरः कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष…

मोदी सरकार को घेरा, हिटलरशाही का आरोप लगाया

राहुल की सदस्यता रद्द करने से कांग्रेस में उबाल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरः कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने से कांग्रेेसजनों में उबाल है। कांग्रेसजनों ने इसे मोदी सरकार का षडयंत्र बताया है और कहा है कि ऐसी हिटलरशाही लोकतंत्र के लिए खतरा है। गुस्साए कांग्रेसजनों ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर अल्मोड़ा में मशाल जुलूस निकाला और बागेश्वर में केंद्र सरकार का पुतला फूंक डाला।

अल्मोड़ाः कांग्रेस पार्टी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाल कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां एकजुट होकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की एक बड़े षडयंत्र के तहत सदस्यता रद्द की है और ऐसा षडयंत्र लोकतंत्र का खात्मा करने जैसा कृत्य हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने खिलाफ बोलने वाले पर दमनात्मक रवैया अपनाकर हिटलरशाही चला रही है। वक्ताओं ने कहा कि देश में भारत जोड़ों यात्रा को मिली अपार लोकप्रियता से घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने राजनैतिक द्वेष भावना से ग्रसित होकर लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द करने घृणित कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय प्रणाली के अनुसार राहुल गांधी के पास उच्च न्यायालय एंव सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए तीन माह का समय था, इसके बावजूद मोदी सरकार ने संविधान को तार-तार करने का काम किया है।

मशाल जुलूस के साथ हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, एनडी पांडे, गीता मेहरा, दीपा शाह, शरद साह, वीके पांडे, दिनेश रावत, महेश चंद्र, निर्मल रावत, विपुल कार्की, परितोष जोशी, राधा बिष्ट, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, सचिन आर्य, नवीन कनवाल, राजेंद्र तिवारी, दीपक कुमार, किशन लाल, चंदन कुमाऊंनी, अंकित चंद्र, जगदीश भैसोड़ा, महिपाल प्रसाद, दीवान राम, मनोज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, शोभा जोशी, हिमांशु मेहता, आशीष कुमार, महेंद्र सिंह बिष्ट, मयंक बिष्ट, कुलदीप मेर, त्रिलोचन जोशी, गुड्डू बिष्ट, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदीप बिष्ट, कार्तिक कनवाल, रितिक नयाल, गोलू सतवाल, अभिनव, विशाल शाह, भरत मेहरा, संजू सिंह, नितिन रावत, पंकज कार्की, दिनेश कांडपाल, धीरेंद्र गैलाकोटी, लोकेश सुप्याल, अमित बिष्ट, अमन लटवाल, सुनील सिंह, अजय, प्रदीप प्रसाद, पंकज बिनवाल, आदित्य जोशी, प्रकाश कपकोटी, चंचल जोशी, हर्षित दुर्गापाल, अमित नेगी, शुभांशु रौतेला, नवीन कनवाल, मोहन सिंह देवली, सूरज वाणी, आशु, गौरव, रोहित सत्याल, रुचि कुटौला, करन भाकुनी, संदीप तड़ागी, सूरज वाणी आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।
बागेश्वर तथा कपकोट में फूंके पुतले

बागेश्वरः कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधाी की लोकसभा की सदस्या रद करने पर कांग्रेस में उबाल आ गया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। कहा कि जब तक उनकी सदस्यता बहाल नहीं की जाएगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां जोरादार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद करना भाजपा की बौखलाहट है। संसद में अदानी व मोदी के रिश्ते को लेकर राहुल गांधी ने जो सवाल किए उससे सरकार तिलमिला गई है। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इस तरह की तानाशाही को कतई नहीं पनपने देगी। इसके बाद केंद्र के पुतले को आग के हवाले किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेन्द्र टंगड़िया, कवि जोशी, भरत फर्स्वाण, गिरीश कोरंगा, सुनील भंडारी, कुंदन गिरी, गीता रावल, हरीश परिहार, देवेंद्र परिहार, हरीश त्रिकोटी, किशन गिरी, ललित बिष्ट, रणजीत दास, गीता रावल, सुनीता टम्टा, राजेंद्र परिहार, दरपान राम आदि मौजूद रहे। उधर कपकोट में भी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गड़िया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताटों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, रीश ऐठानी, प्रकाश कांडपाल, दीपक ऐठानी, प्रवीण ऐठानी, डूंगर सिंह रावत, उमेद गढ़िया, दरवान कपकोटी, गणेश ऐठानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *