HomeUttarakhandAlmoraयुवा कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का...

युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

  • …यश कश चुनी सरकार, देश में मची गो हाहाकार
  • गौरव जसवाल बजेला के नेतृत्व में प्रदर्शन
  • युवाओं ने तले पकौड़े, केंद्र की नीतियों की आलोचना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल बजेला के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। चौघानपाटा में युवाओं ने पकोड़े तलकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

गौरव जसवाल बजेला ने ​कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीवी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अलावरू के आह्वान पर देश भर में युवा कांग्रेसी राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रही है। बजेला ने कहा की अनप्लांड लॉकडाउन व नोटबंदी के चलते देश के करोड़ों युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी की नीतियां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल 100 रुपए पार, घरेलू गैस 1000 रुपए पार, खाने का तेल 200 रुपए ली. हो गया है, जो की निंदनीय है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस बढ़ती हुई महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इस मौके पर गौरव जसवाल बजेला और उनके साथियों ने देश बेरोजगारी की बढ़ती हुई दशा को अपने पहाड़ी लोकगीतों के माध्यम से जनता के बीच में पेश किया। ख़बर जारी है, आगे पढ़िये

गौरव जसवाल ने “यश कश चुनी सरकार, देश में मची गो हाहाकार” और “दीदी भूली काम ढडोनाई, ददा भुला काम ढूढानाई” गानों के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयत्न किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल बजेला के अलावा मनीष तिवारी, गौरव अवस्थी, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, अनिरुद्ध सांगा, पंकज कनवाल, हसन, भूपेंद्र भोज, हिमांशु कनवाल, उमेश बिष्ट, करन बिष्ट, पंकज खंपा, गोपाल सिजवाली, अमर बोरा, नंदन किशोर आर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments