बागेश्वर: टनकपुर—बागेश्वर रेल लाइन के लिए संघर्ष समिति का प्रदर्शन

0
टनकपुर—बागेश्वर रेल लाइन के लिए संघर्ष समिति का प्रदर्शन

✍️ जल्द मांग पूरी नहीं हुई, तो गैरसैंण कूच करने की धमकी


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को लेकर संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रेल लाइन के लिए शीघ्र बजट दिया जाए। ऐसा नहीं होने पर वह गैरसैंण कूच करेंगे। आंदोलित उग्र किया जाएगा।

रविवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में आंदोलनकारी तहसील परिसर पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि रेल लाइन निर्माण के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से वार्ता हुई है। उन्होंने सकारात्मक बात की है। रेल लाइन निर्माण के लिए बजट आवंटित करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद रेल लाइन की ब्राडगेज सर्वे के लिए 28 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए। सर्वेक्षण कार्य पूरा होने की जानकारी मिल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने की जानकारी सार्वजनिक की है। लेकिन अब तक रेल मार्ग के शिलान्यास का नहीं हो सका है। जिसके लिए गैरसैंण जाकर संघर्ष तेज किया जाएगा। इस दौरान संघर्ष समिति के महामंत्री खड़क राम आर्य का निधन शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर एडवोकेट गोविंद भंडारी, केशवानंद जोशी, हेमा जोशी, शीला कोरंगा, बंशीधर जोशी, हेमलता, किशन मलड़ा, आलम मेहरा, दीपक जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, भीम कुमार, इंद्रा जोशी, ललित गिरी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS