HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : कुमाऊं विश्वविद्यालय की ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग, सौंपा...

सितारगंज : कुमाऊं विश्वविद्यालय की ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाने हेतु कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित ज्ञापन राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा। ज्ञापन में अभाविप ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है उनमें से भी काफी लोग कोरोना की वजह से और कंटेनमेंट जोन में हैं।

इस कारण ऑनलाइन आवेदन से वंचित रह गए। छात्र संघ सचिव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए। जिससे जो छात्र-छात्राएं वंचित रह गए हैं उनको ऑनलाइन आवेदन का अवसर मिल सके।

जिससे उनका भविष्य खतरे में आने से बच जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ सचिव देवेश कुमार, नगर सह मंत्री कमल गहतोड़ी, छात्र नेता संदीप सिंह व छात्र नेता सैंडी चंद आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments