HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को भेजा...

लालकुआं : बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहा दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ताओं एंव क्षेत्रवासियों ने वरिष्ट कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा और युवा नेता रज्जी सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही मौजूद तहसील आर. के. मोहित बोरा को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा ने कहा कि बिन्दुखत्ता की जनता दशकों से राजस्व गांव की मांग कर रही है। तथा वर्तमान की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनावों में सरकार बनने पर बिन्दुखत्ता की जनता से राजस्व गांव बनाने का वायदा किया था लेकिन साढ़े तीन साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी यहां के विधायक और राज्य सरकार ने बिन्दुखत्ता राजस्व गांव के सवाल पर कोई पहल नहीं की है।

लालकुआं न्यूज़ : सेंचुरी मिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन, जहरीले नाले को भूमिगत करने की मांग, मिल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने सवाल कहा कि जब उत्तराखण्ड सरकार वन भूमि पर बसाए गए टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्रों के 9 गांवों को राजस्व ग्राम बनाये जाने की अधिसूचना जारी कर सकती है तो बिन्दुखता को राजस्व गांव क्यों नहीं बना रही है यहां की जनता के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों, बिन्दुखत्ता को चार दशकों से भी ज्यादा समय होने के बाद भी यहां की भूमि को राजस्व गांव में बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। जबकि वन भूमि पर बसे टिहरी के इन गांवों से बहुत पहले से ही बिन्दुखत्ता और अन्य खत्तों में लोग बसे हुए हैं और उन्हें भी उसी प्रक्रिया से विधानसभा में प्रस्ताव लाकर राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए थी। जिस प्रक्रिया से उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने वन भूमि पर बसे हुए इन गांवों को राजस्व गांव घोषित किया है।

इधर युवा नेता रज्जी बिष्ट ने कहा कि अगर भाजपा सरकार में थोड़ी भी ईमानदारी होती तो वन भूमि पर बसे इन 9 गांवों के साथ बिन्दुखत्ता व अन्य खत्तों को भी राजस्व गांव बनाया जा सकता था। लेकिन भाजपा सरकार का खुला भेदभाव बिन्दुखत्ता की जनता के लिए दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और विधायक बिन्दुखत्ता राजस्व गांव के सवाल पर शर्मनाक चुप्पी साधे हुए हैं। उत्तराखंड की भाजपा सरकार के इस भेदभाव वाले रवैये को लेकर बिन्दुखत्ता की जनता में काफी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी गई कि राजस्व गांव की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो राज्य सरकार और स्थानीय विधायक को बिन्दुखत्ता की जनता के विरोध को झेलने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आगामी बुधवार को उनके द्वारा सांकेतिक उपवास किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के तमाम लोग शामिल होंगे।

इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, युवा नेता भुवन पांडे, बीना जोशी, गुरदयाल मेहरा, सुरज राय, जीवन कबडवाल, मोहन कुडाई, दीपक बत्रा व राजा धामी सहित कई लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments