HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की...

Almora News : शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग, मुस्लिम समुदाय ने पीएम को भेजा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा कलाम पाक की 26 आयतें हटवाने के लिए दिए गये विवादित बयान और सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करने के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश पनप रहा है। यहां भारत महात्मा गांधी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मसरूर कुरैशी और शाही ​इमाम मुफ्ती जुनेद उल कादरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमे की नजाम के बाद डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार को तुरन्त वसीम रिजवी को गिरफ्तार करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी ने जो अपराध किया है उसके लिए फांसी की सजा होनी चाहिए। चेतावनी दी कि यदि रिजवी की 10 रोज के भीतर गिरफ्तारी नही हुई तो पूरे भारत में आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अथर इलाही, राष्ट्रीय सचिव शुऐब कुरैशी, राष्ट्रीय संयोजक अख्तर हुसैन, सिकंदर आजम, रजा अहम, मोईनुद्दीन कुरैशी, शफि उल्ला, शराजुद्दीन, फैजान अहमद, नवाब अली, सिकन्दर, नवाब अली, शाहनवाज अंसारी, मोहम्मद वसीम, शोयब आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments