HomeDelhiदिल्ली शर्मसार…कार सवार लड़कों ने लड़की को 4 KM तक घसीटा, मौत

दिल्ली शर्मसार…कार सवार लड़कों ने लड़की को 4 KM तक घसीटा, मौत

नई दिल्ली| दिल्ली के कंझावला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात 5 लड़कों ने कार से एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार की रफ्तार तेज कर वहां से निकल भागे। इससे लड़की घायल हालत में ही कार के साथ 4 किलोमीटर तक घिसटती चली गई। उसके शरीर के सारे कपड़े फट चुके थे। इस घटना में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे पुलिस को खबर मिली कि कंझावला इलाके में एक लड़की सड़क किनारे बिना कपड़ों के पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो लड़की का शव पड़ा दिखा।

सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घिसटती गई लड़की

जांच में पता चला है कि 23 साल की लड़की अपनी स्कूटी से घर जा रही थी। उसी दौरान एक कार में सवार पांच लड़के रास्ते से गुजरे। उनकी कार से लड़की की स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद लड़की घायल हालत में करीब 4 किलोमीटर तक सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घिसटते हुए गई। इससे उसकी मौत हो गई।

आरोपियों का मेडिकल टेस्ट

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है, जिससे पता चले कि क्या वह नशे में थे। फिलहाल घटना से जुड़ा कोई सीसीटीवी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

स्वाती मालीवाल ने कहा- सच सामने आना चाहिए

इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- ‘दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली, बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हूँ। पूरा सच सामने आना चाहिए।’

नए साल के पहले दिन दुःखद खबर, सड़क हादसे में 5 युवकों की जान चली गई

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments