हल्द्वानी न्यूज : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह, नकली संगठनों से व्यापारी रहें सावधान-हुकम

0


हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह आज रामपुर रोड हल्द्वानी के एक होटल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित व्यापार मण्डल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि राज्य में ब्रांडेड कंपनियों के मिलते जुलते नाम के नकली प्रोडक्ट तो बिकते थे अब मिलते जुलते नाम के व्यापार मंडलों की भी बाढ़ आ गई है। कुंवर ने कहा कि पहाड़ों में दूर—दूर के गांवों की दुकानों में भी नकली माल की भरमार है। ऐसे में देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह नकली माल बेचने वालों का पर्दाफाश करें। व्यापार मण्डल हमेशा ईमानदार व्यापारियों के लिए काम करता है। कुंवर ने लॉक डाउन के दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि हमने जनहित में आगे आकर काम किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने प्रदेश के नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ADVERTISEMENTS

शपथ ग्रहण करने वालों में  प्रदेश संयोजक होटल एवं पर्यटन उद्योग आनंद सिंह दरम्वाल, प्रदेश संघठन मंत्री जसपाल कोहली, कुमाऊं प्रभारी राजकुमार नेगी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक योगेश भट्ट, वित्तिय सलाहकार सीए दिग्विजय सिंह बिष्ट, कुमायूं प्रभारी यातायात पंडित श्याम कृष्ण उप्रेती, कुमायूं संगठन मंत्री उमेश सुयाल, ऊधम सिंह नगर प्रभारी सरदार अमरजीत सिंह, महानगर संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, कोटाबाग़ अध्यक्ष विनोद बधानी, महामंत्री कमल बुधलाकोटि, ऊधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह गिल शामिल थे।
पदभार ग्रहण समारोह में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से व्यापारियों की हालत गंभीर है। सरकार ने भी कोई आर्थिक मदद प्रदान नही की। विचार प्रकट करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, जगमोहन चिलवाल, मुकेश बेलवाल, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, जीवन कार्की, आफताब हुसैन, विनोद गोयल, कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, नरेंद्र भौर्याल, ऐन के कपिल, बालम बिष्ट, रेवाधर बृजवासी,रमेश जोशी आदि थे। समारोह में बोलते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष और मनोनीत प्रदेश संयोजक होटल एवं पर्यटन उद्योग आनंद सिंह दरम्वाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए व्यापारी हित में काम करने की बात कही।
इस अवसर पर हर्ष जलाल,अतुल गुप्ता,रवि नेगी,दया किशन शर्मा,अनिल नेगी,विकल ब वाडी,अचिंत बीर सिंह,विनोद दानी,अजय कृष्ण गोयल,रवि गुप्ता,विक्की योगी,रमेश चन्द्र उपाध्याय,चन्द्र शेखर कुंवर,पी यस जीना,नवीन पांडेय,राजेन्द्र सिंह बिष्ट,कमल मेहरा, भास्कर सुयाल व खीम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1