HomeBreaking Newsदेहरादून : किराए के आवास में चल रहा था सेक्स रैकेट, पति-पत्नी...

देहरादून : किराए के आवास में चल रहा था सेक्स रैकेट, पति-पत्नी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

✒️ पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

देहरादून में पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने किराए के आवास में चल रहे देह व्यापार के एक रैकेट का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इस दंपत्ति ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। छापेमारी में इनके आवास में जिस्मफरोशी के धंधे में लगाई गई दो महिलाओं का भी रेस्क्यू किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के पटेलनगर इलाके में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक किराए के मकान में छापा मारा। इससे पूर्व उन्हें इस आवास पर सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाए जाने की पुख्ता जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पटेल नगर के सेवला कलां की घनी आबादी वाले यमनोत्री एनक्लेव में छापा मारा गया। जहां पता चला कि एक महिला अपने पति के साथ मिलकर सेक्स रैकेट संचालित कर रही है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

यहां पुलिस की टीम को महिला-पुरूष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने यहां देह व्यापार के लिए आई दो महिलाओं से पूछताछ की। तब उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार और उसकी पत्नी पैसों का लालच देकर युवतियों से अनैतिक कार्य करवा रहे थे। टीम ने आरोपी दंपित्ति को गिरफ्तार कर घर से कई अप्पतिजनक वस्तुओं सहित 14 हजार सौ रुपये नगद बरामद किए हैं।

पूछताछ में पति-पत्नी ने बताया देह व्यापार के लिए वह अलग-अलग जग किराए पर आवास लेकर कार्य को अंजाम देते थे। किसी एक मकान में वह लंबे समय नहीं टिकते थे ताकि किसी को शक न हो। पति-पत्नी होने के चलते उन्हें किराए पर आवास भी आसानी से मिल जाया करते थे। व्हाट्सएप के माध्यम ग्राहकों से संपर्क किया जाता था।

लड़कियों के साथ रात बिताने की एवज मे ग्राहकों से 1500 से 15 हजार तक वसूले जाते थे। पुलिस ने मौके पर सविता उर्फ अंजलि तथा उसके पति ​दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह लोग मूल रूप से लतीफपुर, भगवानपुर, हरिद्वार के रहने वाले हैं। इनके साथ ही एक अर्जुन सिंह नामक युवक की भी गिरफ्तारी हुई है।

पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन, हड़कंप

काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments