सभासद दीपक वर्मा की माता सुशीला वर्मा का निधन, कल 10 बजे निकलेगी शव यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष, व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष व सभासद दीपक वर्मा की माता सुशीला वर्मा पत्नी राजेंद्र लाल वर्मा का 77 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होंने अपने गाजियाबाद स्थित आवास में अंतिम सांस ली। कल बुधवार को उनका अंतिम संस्कार यहां अल्मोड़ा के विश्वनाथ घाट में होगा।
बताया जा रहा है कि सुशीला वर्मा को कुछ समय पूर्व दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल भर्ती किया गया था, जहां से वह स्वस्थ होकर लौटी थीं, किंतु आज सुबह उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी पार्थिव देह को दिल्ली से अल्मोड़ा लाया जा रहा है। कल बुधवार 03 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार यहां विश्वनाथ घाट में किया जायेगा। शव यात्रा सुबह 10 बजे यहां जौहरी बाजार से निकलेगी।
इधर नगर व्यापार मंडल कि अध्यक्ष सुशील साह सहित समस्त व्यापारियों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया है। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। वहीं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ सहित तमाम पदाधिकारियों ने भी गहरीश शोक संवेदना जाहिर की है।