HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आरक्षी दीपक व चालक विनोद कोरोना वॉरियर्स आफ दी डे

अल्मोड़ा : आरक्षी दीपक व चालक विनोद कोरोना वॉरियर्स आफ दी डे

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लाकडाउन के दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लगन व मेहनत से ड्यूटी करने वाले पुलिस कार्मिकों को कोरोना योद्धा के सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। प्रतिदिन चयनित दो लोगों को कोरोना वारियर्स आफ द डे का सम्मान दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को फायर सर्विस के चालक विनोद सिंह भण्डारी और अभिसूचना इकाई अल्मोड़ा आरक्षी दीपक कफल्टिया को सम्मानित किया गया।
चालक विनोद सिंह भंडारी द्वारा लाॅकडाउन के दौरान लाॅकडाउन के गाइड लाइन्स का अनुपालन कराने, नगर पालिका के सहयोग से अल्मोड़ा शहर को फायर सर्विस के वाहन से समय-समय पर सैनेटाईज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी। आरक्षी दीपक कफल्टिया अभिसूचना इकाई अल्मोड़ा द्वारा लाॅकडाउन के दौरान विदेशी नागरिकों को उनके गन्तव्यों को भेजा गया एवं उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments