HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अभिसूचना इकाई से उनि दीपा बिष्ट और स्थानीय नागरिक महेश...

अल्मोड़ा : अभिसूचना इकाई से उनि दीपा बिष्ट और स्थानीय नागरिक महेश चन्द्र जोशी को मिला कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे का सम्मान

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक व बौद्धिक नगरी अल्मोड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा की पहल पर लाॅक डाउन के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वालों को लगातार कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे का सम्मान दिया जा रहा है। जिससे बेहतरीन सेवा कार्य करने वालों का निश्चित रूप से उत्साहवर्धन हो रहा है। साथ ही समाज के बीच एक बेहतरीन संदेश भी जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस डिपार्टमेंट अंतर्गत अभिसूचना इकाई से उनि दीपा बिष्ट और आम नागरिक महेश चंद्र जोशी का चयन हुआ है। तमाल लोग इन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि उनि दीपा बिष्ट की स्थानीय अभिसूचना इकाई अल्मोड़ा द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करना, राहत शिविरों में आने वाली समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराये जाने एवं कानून व शान्ति व्यवस्था सम्बन्धित सूचनाओं के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं महेश चन्द्र जोशी पुत्र देवी दत्त जोशी, निवासी माल रोड अल्मोड़ा द्वारा कोरोना काल में शिखर तिराहे के आस—पास दिन-रात ड्यूटी पर तैनात कोरोना वाॅरियर्स को सूक्ष्म जलपान उपलब्ध कराया गया। साथ ही रोड पर भूखे-प्यासे घूम रहे जानवरों को लगातार खाना खिलाने का सराहनीय कार्य भी किया गया। आज दोनों योद्धाओं को एसएसपी द्वारा सम्मानि किया गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments