HomeUncategorizedBageshwar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए बड़ा अभियान चलाने का निर्णय

Bageshwar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए बड़ा अभियान चलाने का निर्णय

—मिनिस्टीरियल कर्मचारी हर दफ्तर की रीढ़—सीडीओ
—फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज का जिला अधिवेशन
—कई मुद्दों पर मंथन, दमनात्मक कार्यवाही का विरोध
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
मिनिस्टीरियल कर्मचारी हर कार्यालय की रीढ़ है और कार्यों में गति के लिए हर पटल पर मिनिस्टीयिल कर्मचारी की तैनाती जरूरी है। यह बात मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कर्मचारियों का संगठित होना जरूरी है। मुख्य विकास अधिकारी उत्तराखंड फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज उत्तराखंड के द्विवार्षिक जिला अधिवेशन मेें बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां विकास भवन सभागार में अनिल जोशी की अध्यक्षता में आज संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन आज विभिन्न समस्याओं व संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने मृत घोषित मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के पदों को पुनर्जीवित करने के साथ स्टाफ पैटर्न लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। वक्ताओं ने सरकार द्वारा वर्षों से रिक्त पदों को समाप्त करने पर सख्त ऐतराज जताया। उन्होंने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने, कार्यालयों में मिनिस्ट्रियल वर्ग में स्टाफ पैटर्न लागू करने, कनिष्ठ सहायक के वेतन विसंगतियों को दूर करने की पुरजोर मांग की। साथ ही निर्णय लिया कि संगठन कर्मचारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्यवाही का विरोध करेगा और पुरानी पेंशन बहाली के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाकर आंदोलन करेगा।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, कैलाश अन्डोला, दामोदर जोशी, संतोष जोशी, के सी मिश्रा, भुवन जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, दिनेश खेतवाल, शंकर नायक, राम सिंह भैसोड़ा, संदीप उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह बोरा, इंद्रेश कोरंगा, अरविंद पांडे, जगदम्बा साह, कमला रावत, शशि पांगती, तारा दुबे, रघु मेहरा, रेनूका भैसोड़ा, मुन्नी जोशी, पंकज कुमार, मनोज सुयाल, अशोक रावत,जगदीश भाकुनी, प्रमोद मेहता, राजेन्द्र भंडारी, जसमल पंडा, हेम उपाध्याय, चन्द्र पाल सिंह, राजेन्द्र पाठक, अभिनव पांडेय, ज्योति मेहरा, जय दत्त पांडेय, हरीश गिरी, मिक्की परिहार, मंजुल जोशी आदि मौजूद थे। संचालन के सी मिश्रा ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments