HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : एससी छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाने का निर्णय सराहनीय - एससी...

हल्द्वानी : एससी छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाने का निर्णय सराहनीय – एससी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। हल्द्वानी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश आर्य ने प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित समाज के छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाने का जो निर्णय लिया गया है वह बेहद स्वागत योग्य है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने छात्रवृत्ति को 11 सौ करोड़ से बढ़ाकर छह हजार करोड़ किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से अनुसूचित जाति के छात्रों को पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि 1 महीने में राज्य से प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को 10 हजार आभार पत्र भेजे जाएंगे।

देखिए उत्तराखंड में भगत की बुढ़िया वाली टिप्पणी पर कांग्रेस का हल्ला बोल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments