HomeUttarakhandAlmoraBreaking : मलबा हटाने का काम पूरा, अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर यातायात सुचारू

Breaking : मलबा हटाने का काम पूरा, अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर यातायात सुचारू

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/नैनीताल

अतिवृष्टि के बाद से बाधित हुआ अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 04 दिन बंद रहने के बाद अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके बावजूद मार्ग अब भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है ओर रखरखाव का काम जारी है।

उल्लेखनीय है कि विगत माह भारी अतिवृष्टि के बाद से क्षतिग्रस्त हुए अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग में मलबा हटाने के कार्य के चलते खैरना से क्वारब तक मार्ग 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक के लिए पूर्णतया बंद कर दिया गया था। इन चार दिनों तक रूट डायवर्ट ही रहा। जिस कारण अल्मोड़ा—हल्द्वानी के बीच यात्रा करने वालों को लंबे रूट से गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गत 18 व 19 अक्टूबर को जनपद में हुई अतिवृष्टि के बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग 87 में कई स्थानों पर भूस्खलन व मार्ग धंसाव की स्थिति पैदा हुई थी। जिसके बाद लगातार मलबा हटाने का काम चला और मार्ग को वन वे आधार पर खोला गया। गत 3 नवंबर को आयोजित जनता दरबार में अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि हल्द्वानी द्वारा मार्ग में मलबा निस्तारण कार्यों को कराये जाने हेतु 7 नवंबर से 10 नवंबर तक खैरना से क्वारब तक यातायात बंद रखने का आदेश दिया था, किंतु अपरिहार्य कारणों से एनएच 87 पूर्व में लिये गये फैसले को स्थगित करते हुए मार्ग को मार्ग को बंद नहीं किया गया। जिसके बाद यह मार्ग बृहस्पतिवार 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक मलबा निस्तारण कार्य हेतु बंद रखा गया।

अधिकारियों ने बताया कि उक्त अवधि में यातायात संचालन वै​कल्पिक रूप से लक्ष्मीखान—तल्ला रामगढ़—नथुवाखान—प्यूड़ा—क्वारब मार्ग से संचालित किया गया। भारी मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया और यह मार्ग गत दिवस यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया। जिसके बाद से मार्ग में वाहनों की आवाजाही जारी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments