HomeUttarakhandAlmoraविडंबना : 14 दिन बाद भी नहीं हटा दिवंगत पत्रकार आनंद नेगी...

विडंबना : 14 दिन बाद भी नहीं हटा दिवंगत पत्रकार आनंद नेगी के आवास का मलबा

  • परिवार अन्यत्र रहने को मजबूर

सीएनई रिपोर्टर, भिकियासैंण

ADVERTISEMENTSAd Ad

अतिवृष्टि के दौरान आई आपदा के दौरान अपने पोते—पोती सहित असमय काल का ग्रास बने वरिष्ठ पत्रकार आनंद के क्षतिग्रस्त आवास का मलबा घटना के लगभग दो सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाजवूद नहीं हट सका है। मकान का अधिकांश हिस्सा ध्वस्त हो जाने के चलते उनका परिवार गांव में अन्यत्र शरण लिये है।

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार, 18 अक्टूबर, 2021 को अतिवृष्टि के दौरान रात करीब 01 बजे भारी मलबा मकान में गिर जाने से वरिष्ठ पत्रकार आनंद नेगी अपने पोता—पोती, तनुज 12 साल व किरन 16 साल के साथ अपने पैत्रक गांव रापड़ स्थित क्षतिग्रस्त आवास के मलबे में दब गये। जिससे तीनों की दर्दनाक मौत ​हो गई थी। तनुज व किरन के शव हादसे के बाद मिल गये थे, जबकि एक दिन बाद 19 अक्टूबर की दोपहर आनंद नेगी का शव भी बरामद कर लिया गया था। 20 अक्टूबर को तीन चिताओं की अंत्येष्टि भिकियासैंण स्थित घाट में हुई थी। रामगंगा तथा गगास के संगम पर तीनों शवों का दाह संस्कार किया गया था।

आज घटना के करीब दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। इसके बावजूद उनके क्षतिग्रस्त भवन का मलबा पूरी तरह हटाया नहीं गया है। बताया जा रहा है कि मलबा हटाने के लिए यहां मात्र 02 लोगों को प्रशासन की ओर से लगाया गया है। जिससे इस कार्य में आवश्यकता से अधिक समय लग रहा है। मकान ध्वस्त हो जाने के बाद से दिवंगत आनंद नेगी का परिवार स्व. आनंद नेगी के सबसे छोटे भाई लक्ष्मण नेगी के आवास में रह रहा है। इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अतिवृष्टि के बाद आई आपदा के बाद क्षतिग्रसत हुए भवनों से मलबा हटवाने व जीर्णोद्धार का कार्य तत्काल हो जाना चाहिए था, लेकिन इसमें उदासीनता बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments