अल्मोड़ा। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद की माता पार्वती देवी का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन ने हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त की है। एचबी चंद की माता का अंतिम संस्कार उनके मूल गांव पिथौरागढ़ स्थित गांव चौणा वड्डा के निकटवर्ती श्मशान घाट में होगा। हम सीएनई परिवार की ओर की एचबी चंद की माता के निधन पर हार्दिक शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।