HomeUttarakhandAlmoraपूर्व सभासद दया जोशी का निधन अल्मोड़ा के लिए अपूरणीय क्षति, शोक...

पूर्व सभासद दया जोशी का निधन अल्मोड़ा के लिए अपूरणीय क्षति, शोक सभा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पूर्व सभासद दया जोशी के निधन पर नगर में शोक की लहर है। तमाम संगठनों व नागरिकों ने शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं व पालिका सभासदों ने दया जोशी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित शोक सभा में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री नगर पालिका के पूर्व सभासद व पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य दया जोशी व भेटुली के ग्राम प्रधान हयात सिंह भोज के निधन पर शोक व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परम पिता परमेश्वर से उनके परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, किरण पंत, संजय साह, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्य, रमेश मेर, हरीश त्रिपाठी, देवाशीष नेगी, पंकज जोशी, प्रकाश बिष्ट, संजय डालाकोटी, गोपाल सिंह, खड़क सिंह, देवेंद्र सिंह नयाल, ललित मेहता, भोपाल रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर सांसद अजय टम्टा ने भी दोनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की निधन गहरा दुख व्यक्त किया है।

पालिका सभसदों ने जताया शोक

नगर पालिका परिषद अल्मेाड़ा बालेश्वर वार्ड से निर्वाचित पूर्व सभासद दया जोशी के आकस्मिक निधन पर सभासदों ने गहरा दुख प्रकट किया है। शोक सभा में दीपा साह, तरन्नुम बी, सौरव वर्मा, मनोज जोशी, विजय पांडे, अमित साह, जगमोहन बिष्ट, दीप्ती सोनकर, हेम चंद्र तिवारी, सचिन आर्य, राजेंद्र तिवारी, रेखा अल्मिया, आशा रावत, दीपक वर्मा, अर्जुन बिष्ट आदि उपस्थि​त रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments